फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः पिकअप पुल पर टकराई कार और एसयूवी, तीन घायल, नशे में धुत थे चालक

Mon, 14 Oct 2019 02:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पिकअप पुल पर एसयूवी से टकराने के बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में विभूतिखंड थानाक्षेत्र के पिकअप पुल पर रविवार देर रात एसयूवी और कार टकरा गईं। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
पिकअप पुल पर एसयूवी से टकराने के बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक, इंदिरानगर सेक्टर-19 निवासी गौरव सिंह रावत अपने मौसेरे भाइयों श्याम सिंह और रोहित सिंह के साथ विभूतिखंड स्थित उत्तराखंड भवन में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
पिकअप पुल पर एसयूवी से टकराने के बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
लोहिया पार्क की तरफ से वह पुल पर चढ़े। उनके पीछे से एक ओला कैब भी पुल पर चढ़ी। अचानक लोहिया अस्पताल की तरफ वाले पुल पर जाते समय दोनों गाड़ियां टकरा गईं।

4 of 5
पिकअप पुल पर एसयूवी से टकराने के बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और गौरव, श्याम और रोहित घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां श्याम सिंह व रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गौरव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देर रात हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक ओला कैब में सवार लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कार में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें