श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी शब्बीर, ननकना व उसके भाई पांडेय पर 14 वर्ष पूर्व गांव के ही एक दलित ने जातिसूचक गाली देने व मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय पर आरोप पत्र भेजा था। मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। एडीजे व विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम ने तीनों आरोपियों को तीन वर्ष की कैद व प्रत्येक को 21,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
18 मामलों के मादक पदार्थों को कराया नष्ट
श्रावस्ती। जिला पुलिस न्यायालय के आदेश पर माल-मुकदमाती का निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी के क्रम में शुक्रवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने मादक पदार्थों के 18 मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण किया। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 28 लाख रुपये कीमती 28 किलो 827 ग्राम चरस व करीब 75 हजार रुपये का दो किलो 900 ग्राम गांजा नष्ट कराया। (संवाद)