फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की चपेट में आया मासूम, 30 मीटर तक घिसटता रहा, मौत

Sun, 21 Apr 2019 01:46 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में बच्चे की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 काकोरी केजेहटा गांव में शनिवार सुबह 7.30 बजे के करीब स्कूली वैन की चपेट में आने से रुद्रप्रताप सिंह (3) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने वैन की रफ्तार तेज कर दी और मासूम वैन में फंसकर 30 मीटर तक घसीटता चला गया। चालक वैन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


घायल मासूम को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे से काकोरी पुलिस बेखबर रही। काकोरी के जेहटा गांव निवासी कुलदीप सिंह के भाई की बेटी श्रद्घा नौबस्ता दुबग्गा स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। वह वैन से रोज स्कूल आती-जाती है।

शनिवार को उसकी तबीयत खराब थी। स्कूली वैन श्रद्धा को लेने 7.30 बजे पहुंची। अभी परिवारीजन वैन चालक को श्रद्धा के बीमार होने की बात कर रहे थे, कि रुद्र प्रताप दौड़ता हुआ बाहर आ गया। उसने अपनी तोतली जुबान में चालक से कहा कि वह स्कूल नहीं जाएगी। इस पर चालक ने वैन मोड़ने के लिए पीछे किया। वैन पीछे करते समय रुद्र प्रताप उसके नीचे आ गया।
विज्ञापन


चारों तरफ मची चीख-पुकार
स्कूली वैन के नीचे रुद्र प्रताप सिंह कब आया किसी को पता नहीं चला। जैसे ही वैन आगे बढ़ी तो उसके शरीर का आधा हिस्सा बाहर दिखने लगा। चालक ने तेज रफ्तार से वैन भगाने लगा। खडंजे की सड़क होने केकारण रुद्र वैन में फंसकर 30 मीटर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों की चीखपुकार सुनकर वैन चालक ने रफ्तार धीमी की तो रुद्र वैन से छिटककर दूर जा गिरा। उसे गिरता देख चालक फर्राटे भरता हुआ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह काफी दूर जा चुका था। परिवारीजन तत्काल घायल रुद्र को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

काकोरी पुलिस ने किया हादसे से इनकार
हादसे में रूद्र की मौत की पुष्टि होने के बाद चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार सुबह हुए हादसे से पूरे दिन काकोरी पुलिस बेखबर रही। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश रजक से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने हादसे से इनकार कर दिया। परिवारीजनों के मुताबिक हादसे केबाद मां सुधा सिंह की हालत खराब है। पिता कुलदीप सिंह कृष्णानगर में होटल चलाते हैं।

कातिल वैन : 18 दिन में गई तीन की जान
स्कूली वैनों का कहर बदस्तूर जारी है। पिछले 18 दिनों में स्कूली वैन की चपेट में आने से तीसरी मौत है। पहला हादसा तीन अप्रैल को ठाकुरगंज में हुआ। स्कूली वैन ने बाइक सवार सुरेश कुमार जायसवाल को रौंद दिया। हादसे के वक्त युवक अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस जा रहा था। वहीं 11 अप्रैल को विभूतिखंड के कठौता झील के पास बेकाबू स्कूली वैन ने ढाई साल के नयन अली को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त वह मां-पिता के साथ था। वहीं शनिवार को स्कूली वैन चालक की लापरवाही से एक और मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें