फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्रिवेणी समेत तीन ट्रेनें रहीं निरस्त

Fri, 27 Dec 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। सर्द हवाओं के बीच यात्रियों को ठिठुरते हुए ट्रेनों का कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल बृहस्पतिवार को और नई दिल्ली से बनारस लौटने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बुधवार रात रद्द रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें काफी विलंब से आईं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देर से पहुंची। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आने के कारण यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।




दौड़ने लगी रघुराज सिंह वाली पैसेंजर

रायबरेली। जिले के भीतर रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन बुधवार से शुरू हो गई। इस ट्रेन को कोहरे की वजह से एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। यात्रियों की समस्या और बढ़ती मांग को देखते हुए निरस्तीकरण आदेश को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन सुबह एक पैसेंजर ट्रेन जाती है और वापस लौट आती है। शाम को फिर रायबरेली से रघुराज सिंह जाती है और रात में लौट आती है। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि रघुराज सिंह वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन पहले की तरह सुबह और शाम को रोजाना चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें