फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन बार की पार्षद रानी कनौजिया का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पार्षद रानी कनौजिया
विज्ञापन
लखनऊ। दौलतगंज वार्ड से लगातार तीन बार की भाजपा पार्षद रानी कनौजिया (66) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। करीब एक साल से उनका इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर सोमवार की दोपहर उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

दिवंगत पार्षद के पति रामऔतार कनौजिया ने बताया कि पार्षद को फेफड़ों का संक्रमण हो गया था। अंतिम संस्कार मंगलवार को गुलालाघाट पर किया जाएगा। इसके लिए शव यात्रा सुबह करीब 11 बजे पजावा स्थित उनके आवास से शुरू होगी। भाजपा पार्षद दल के नेता सुशील तिवारी पम्मी, कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा अन्नू ने उनके निधन पर दु:ख जताया। अन्नू ने बताया कि रानी कनौजिया कई बार कार्यकारिणी सदस्य भी रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें