फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में इंजीनियर समेत तीन पर गिरी गाज, सस्पेंड

Thu, 21 Sep 2017 06:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोमती रिवर फ्रंट परियोजना में घपले के आरोपी मुख्य अभियंता समेत तीन अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


इनमें तत्कालीन मुख्य अभियंता शारदा सहायक काजिम अली, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता शारदा सहायक कमलेश्वर सिंह और तत्कालीन अधिशासी अभियंता शारदा सहायक एसके यादव शामिल हैं।

परियोजना की न्यायिक जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। सिंचाई मंत्री ने अन्य परियोजनाओं में भी घपले के आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में गोमती रिवर फ्रंट परियोजना में करोड़ों रुपये का घपला हुआ था। योगी सरकार ने इसकी न्यायिक जांच कराई थी, जिसमें मार्च 2015 से मार्च 2017 तक इस परियोजना से जुड़े रहे अभियंताओं को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए हैं। सिंचाई विभाग भी अपने स्तर से जांच करा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें