फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कोरोना पॉजिटिव महिला की हालत स्थिर, तीन और संदिग्ध मरीज मिले

Fri, 13 Mar 2020 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर की हालात स्थिर बनी हुई है। वहीं, बृहस्पतिवार को तीन और संदिग्ध मरीज मिले हैं। ओमान व सऊदी अरब से राजधानी लौटे इन यात्रियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके बाद इन्हें तुरंत एयरपोर्ट से ही लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। तीनों का सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। अस्पताल निदेशक का कहना है कि एहतियातन जांच कराई गई है। शुक्रवार सुबह रिपोर्ट आने बाद स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन


ओमान से लौटे 38 वर्षीय मऊ निवासी युवक की थर्मल स्कैनर जांच हुई। उन्हें बुखार था आैर सांस फूल रही थी। कोरोना का संदिग्ध मानकर उसे तुरंत एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। एयरपोर्ट पर मौजूद तीमारदारों से भी उन्हें नहीं मिलाया गया।

वहीं, अयोध्या के रुदौली की 64 वर्षीय महिला व 74 वर्षीय बुजुर्ग दुबई से लौटे थे। जांच में कोरोना के लक्षण मिलने पर इन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक तीनों के परिवारीजनों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे पीड़ितों से दूर रहें और बचाव के सभी जरूरी उपाय करें।
विज्ञापन

 

28 दिन तक निगरानी में दंपती

प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना पॉजिटिव महिला को केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उसके पति का फिर सैंपल लिया गया। दूसरी बार भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गोमतीनगर निवासी महिला आठ मार्च को पति के साथ टोरंटो होते हुए मुंबई और फिर लखनऊ आई थी।

बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर बुधवार को तीमारदार इन्हें केजीएमयू ले गए। यहां महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों को भर्ती कर लिया। हालांकि, पति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बृहस्पतिवार को दोबारा जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु ने दोनों को 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

संपर्क में आए 23 लोगों की स्क्रीनिंग

प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला डॉक्टर के संपर्क में तीन, उनके पति के संपर्क में छह लोग थे। इनके सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच को भेजे हैं। सभी को घर में रहने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है परिवार के नौ सदस्यों व एक नौकरानी का सैंपल लिया गया है। महिला डॉक्टर व उसका पति विकासनगर, इंदिरानगर में रहने वाले परिवार के संपर्क में थे। करीब 23 लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है।

महिला के घर के बाहर पुलिस तैनात
सीएमओ के मुताबिक, महिला डॉक्टर के परिवार में बचे लोगों को घर में आइसोलेट किया गया है। किसी को भी बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इनमें से किसी भी में लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहीं, परिवार के बचे सदस्य घर से बाहर न जाने पाएं, इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें