फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन समर स्पेशल ट्रेनें आसान बनाएंगी गर्मी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गर्मियों में यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन वाराणसी, दिल्ली, अयोध्या से लखनऊ के रास्ते तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ट्रेन 04209 वाराणसी-दिल्ली स्पशेल 15 से 20 अप्रैल और 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। वाराणसी से रात सवा दस बजे चलकर ट्रेन मां बेल्हादेवी धाम, रायबरेली होते हुए सुबह 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04210 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 16 से 21 अप्रैल और 28 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को दिल्ली से शाम 7:25 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ सुबह 3:50 बजे तथा वाराणसी सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल बोगियां रहेंगी।



लखनऊ-दिल्ली स्पेशल 20 से

04203 लखनऊ नई दिल्ली स्पेशल 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को लखनऊ से सुबह 8:05 बजे चलकर बालामऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04204 नई दिल्ली लखनऊ स्पेशल दिल्ली से रात 8:20 बजे चलकर सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन




अयोध्या आनंदविहार स्पेशल 16 से

04213 अयोध्या कैंट-आनंदविहार स्पेशल 16 अप्रैल से 17 मई, 28 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार व बृहस्पतिवार को अयोध्या से शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी होते हुए लखनऊ रात पौने नौ बजे पहुंचेगी। फिर बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए आनंदविहार सुबह छह बजे पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंदविहार-अयोध्या कैंट 17 अप्रैल से 18 मई, 29 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को आनंदविहार से सुबह नौ बजे चलकर लखनऊ शाम 6:20 बजे व अयोध्या रात दस बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें