फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में नहाने गए तीन छात्र डूबे, मचा कोहराम

Fri, 09 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से स्कूल निकले तीन छात्र गुरुवार की दोपहर गोमती नदी में नहाते समय्र डूब गए। मछुवारों के बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने छात्रों की तलाश के लिए नदी में गोताखोरों को उतारा है। नदी में डूबे तीनों छात्रों के परिवारीजनों का पता चल गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश पांडेय बीएसएनएलकर्मी हैं।

उनका बेटा अभिषेक पांडेय (15) शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र है। इसी विद्यालय में वन विभाग में कार्यरत अजय पांडेय का बेटा अंकित पांडेय (15) और ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुरेश सिंह का बेटा सूर्यांश सिंह भी कक्षा नौ में अभिषेक के साथ ही पढ़ता है।
विज्ञापन


तीनों छात्र गुरुवार की सुबह  बाइक संख्या यूपी 44 टी 7277 से स्कूल पढ़ने गए थे, लेकिन स्कूल नही पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े 12  बजे तीनों छात्र बाइक से गोमती में नहाने के लिए साथ निकले थे।

तीनों छात्र बाईपास होते हुए कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टांटिया नगर चौराहे के समीप से होकर गुजरी गोमती नदी के पास पहुंचे। नदी के किनारे बाइक खड़ी की और कपड़े उतारकर  स्कूल के बैग में रख दिया। जूते और मोजे बैग के पास रखकर नदी में स्नान करने उतर गए। इस दौरान एक छात्र पानी में डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास साथ स्नान कर रहे अन्य दोनों छात्रों ने किया। इस दौरान तीनों छात्र पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन

इस तरह की गई पहचान

छात्रों के शोर मचाने पर गोमती नदी में मछली पकड़ने के लिए गए मछुवारे महेश के बेटे अशोक और संतराम के बेटे संजय ने भागकर टांटिया नगर के पास खड़े कटाऊ मल्लाह को बताया।

छात्र के पानी में डूबने की सूचना पाते ही कटाऊ शोर मचाते हुए अन्य लोगों को साथ लेकर गोमती नदी में पहुंच गया। मल्लाह गोमती नदी में कूदे लेकिन तब तक तीनों छात्र पानी में डूब चुके थे।

मल्लाहों की सूचना के बाद गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर आरपी शाही, कोतवाली देहात के एसओ सुरेश पांडेय, द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने स्कूल बैग की तलाशी ली तो एक छात्र का आईकार्ड मिला।

इस पर  इंस्पेक्टर आरपी शाही ने बताया कि चूंकि घटना स्थल के पास ही स्कूल के तीन बैग मिले हैं। तीन जोड़ा जूता मिला है। इससे स्पष्ट है कि गोमती नदी में तीन बच्चे डूबे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें