फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए लखनऊ के तीन रास्ते होंगे वन-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज में मुख्य मार्गों को भी मार्च के बाद वन-वे कर दिया जाएगा। इसमें सचिवालय के आसपास एलआईसी बिल्डिंग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम का एरिया शामिल है। मार्च तक ये सभी रास्ते वन-वे हो जाएंगे। क्योंकि अप्रैल में इन इलाकों में मेट्रो रेल के अंडरग्राउंड सेक्शन का काम शुरू होना है। इससे पहले यहां एकल दिशा मार्ग तय करने होंगे।
विज्ञापन


फिलहाल कई एकल दिशा मार्ग तय कर इसकी शुरुआत यातायात पुलिस ने कर दी है। मंगलवार को मेट्रो, प्रशासन, पुलिस, यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में एलएमआरसी ने डायवर्जन का अपना प्रस्ताव यातायात पुलिस को सौंप दिया।

इसमें मुख्य मार्गों को वन-वे करने के लिए कहा गया है। प्रस्ताव पर यातायात पुलिस स्टडी के बाद अंतिम निर्णय मार्च तक ले लेगी।

जून-2016 से जून-2018 तक हुसैनगंज सीएमएस से हजरतगंज तक मेट्रो रेल परियोजना का अंडरग्राउंड काम होना है। इसके लिए इस मार्ग का ट्रैफिक रोड के सिर्फ एक ओर चलेगा। खासतौर पर जहां मेट्रो स्टेशनों का निर्माण होना है वहां से 300 मीटर की दूरी तक का एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन जगहों पर भी किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन

ऐसे में लगभग ढाई किमी. का यह यातायात 24 महीने तक कम रफ्तार पर चलेगा। चारबाग से लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर मंगलवार को नगर निगम-एलएमआरसी और ट्रैफिक विभागों के बीच मंगलवार को बैठक में चर्चा हुई।

मेट्रो का अंडरग्राउंड सेक्शन चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच होगा। इसमें हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज में एलआईसी बिल्डिंग के पास मेट्रो के तीन स्टेशन बनाए जा जाने हैं। एलएमआरसी के निदेशक दलजीत सिंह ने बताया कि हमने अपना प्रस्ताव यातायात पुलिस को सौंप दिया है।

अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए भविष्य में हुसैनगंज, लाटूश रोड और बर्लिंग्टन चौराहे के आसपास अभियान चलाकर पुराने और बड़े अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि एलएमआरसी ने अप्रैल में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम शुरू होने की बात कही है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती अतिक्रमण हटाने की होगी।

हम सड़क से अतिक्रमण हटाकर जगह बढ़ाएं। हम पुलिस और नगर निगम को इस संबंध में पत्र भेजेंगे जिसके बाद संयुक्त योजना बना कर इस रूट पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें