वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा और रेलवे सुरक्षा बल
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा और रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक चंदना सिन्हा अति विशिष्ट रेलसेवा पुरस्कार से अलंकृत की गई हैं। यह सम्मान उन्हें शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि अतिविशिष्ट रेलसेवा पुरस्कार रेलवे के प्रमुख पुरस्कारों में शामिल हैं। यह पुरस्कार समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार ने मंडल में कोचिंग संपत्तियों के अनुरक्षण, संपत्ति उपयोगिता व परिचालन तत्परता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। महाकुंभ के दौरान प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन पर अतिक्रमण हटाकर नई स्टेशन बिल्डिंग व सरकुलेटिंग एरिया के निर्माण में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक चंदना सिन्हा ने 2024-25 में बालश्रम के लिए ले जा रहे 40 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया था। (माई सिटी रिपोर्टर)
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा और रेलवे सुरक्षा बल
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा और रेलवे सुरक्षा बल