फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इकाना स्टेडियम से लौट रहे तीन लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आए, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक विकास कुमार यादव। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बुधवार रात इकाना स्टेडियम से लौट रहे तीन लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में रायबरेली में सलोन के जहानपुर निवासी किसान विकास कुमार यादव (30) की मौत हो गई। उनके रिश्ते में जीजा सुधाकर गंभीर रूप से घायल और भतीजा पंकज चोटिल हो गए।



महानगर के सचिवालय कॉलोनी निवासी विनोद ने बताया कि बुधवार को उनके साले विकास अपने भतीजे पंकज के साथ रायबरेली से इकाना स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच देखने के लिए लखनऊ आए थे। भाई सुधाकर पुलिस में सिपाही हैं, वह भी आजमगढ़ से मैच के लिए आए थे। विनोद ने बताया कि मैच रद्द होने पर तीनों रात करीब 9:30 बजे स्टेडियम से निकल गए थे।
विज्ञापन






साधन न मिलने पर पैदल पहुंचे थे जी-20 रोड



विनोद ने बताया कि स्टेडियम से कोई साधन नहीं मिलने पर तीनों पैदल ही जी-20 रोड पर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे तीनों कैब बुक कर ही रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनसे टकरा गया। विकास हवा में 20 फीट उछलकर सड़क पर गिर गए। सुधाकर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद के मुताबिक मामूली रूप से चोटिल पंकज ने विकास के मोबाइल से घटना की जानकारी उन्हें और पुलिस को दी।





अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा



मौके पर पहुंची गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। सुधाकर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन






शव देख बेहोश हो गईं पत्नी



विनोद ने बताया कि विकास के परिवार में उनकी पत्नी निशा व तीन वर्ष का बेटा आरव है। घटना की जानकारी पर पत्नी बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची। पति का शव देख निशा फूट-फूट कर रोने लगीं। उनकी हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गईं। किसी तरह से विकास की बहन स्नेहलता व अन्य घरवालों ने उन्हें संभाला। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। घरवालों के तहरीर देने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें