फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत, दो झुलसे

Sun, 05 Jun 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे खम्हरिया चौधरी गांव में रविवार दोपहर बाद गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो युवक झुलसने से घायल हो गए। ये युवक रविवार दोपहर बाद क्रिकेट मैच खेलने गए थे।

जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर खम्हरिया चौधरी गांव में दोपहर बाद दो बजे के आसपास युवक क्रिकेट खेल रहे थे। बदली के बीच शुरू हुई बूंदाबांदी से बचने के लिए युवक आसपास छिप गए।

इनमें से पुरैना रघुनाथपुर निवासी नवजोत कुमार (22) पुत्र जयप्रकाश, रोहित (20) पुत्र राम शरीफ, बस्थनवा निवासी फिरोज (17) पुत्र नादिर व वकील (18) पुत्र जुग्गा आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारो युवक ‌बुरी तरह झुलसे

नवजोत और रोहित अपने मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे थे तभी तेज आवाज के साथ बादल गरजे और बिजली गिर गई। आसपास के लोग जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बिजली की चपेट में आकर पेड़ के नीचे छिपे चारों ओर युवक झुलस गए।

आधे घंटे बाद लोग मौके पर पहुंचे तो नवजोत, रोहित और फिरोज की मौत हो चुकी थी। वकील बेहोशी की हालत में था। आनन फानन में वकील को सीएचसी पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें