फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दस में से तीन व्यक्ति पाइल्स से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गलत खानपान और जंक फूड गुदा रोग का शिकार बना रहा है। आज दस में से तीन व्यक्ति पाइल्स से पीड़ित है। इस मर्ज से बचने के लिए मैदा व बेकरी से बने उत्पादों से परहेज करें। रेशेदार फल, फाइबर युक्त खाद्य प्रदार्थ, सब्जियां ज्यादा खाएं। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज की डॉ. सुधा सिंह ने बृहस्पतिवार को विश्व पाइल्स दिवस पर हुई संगोष्ठी में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

डॉ. सुधा ने कहा कि समय से भोजन करने से गुदा रोग होने का खतरा कम हो जाता है। मरीजों को शौच के लिए अधिक समय तक नहीं बैठना चाहिए। डॉ. पुष्पा गोड ने कहा, गुदा रोग के बारे में आम जनता को जागरूक करना बहुत जरूरी है।

प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्य के निर्देशन और कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. राज बहादुर यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि 210 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं और परामर्श दिया गया। फार्मा कंपनियों के स्टॉल से दवाएं मुफ्त दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें