फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को तीन और नई तहसीलों की सौगात मिली

Thu, 21 May 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सूबे में तीन और नई तहसीलें बनाने को मंजूरी दे दी है। नई तहसीलें फीरोजाबाद, कानपुर नगर व कानपुर देहात जिलों में बनेंगी। सरकार ने यह काम जल्दबाजी में पूरा किया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सरकार ने बुधवार को फीरोजाबाद जिले में सिरसागंज, कानपुर नगर में नरवल और कानपुर देहात में मैथा को नई तहसील बनाने की मंजूरी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये दिलाई।

ये निर्णय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्रांस व नीदरलैंड की यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले किए गए। बताया जाता है कि इन तहसीलों के सृजन की कार्रवाई आनन-फानन में की गई।
विज्ञापन


एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में सिर्फ गाजीपुर जिले में एक तहसील बनाने को मंजूरी दी गई थी। शासन में प्रस्ताव लंबित होने के बावजूद तब इसे कैबिनेट के एजेंडे में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को अचानक इन्हें तहसील बनाने की शासकीय औपचारिकताएं पूरी कराने का फरमान हुआ और कुछ ही घंटे में कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से निर्णय हो गया।

राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन तीन तहसीलों के साथ मौजूदा सपा सरकार में नवसृजित तहसीलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें