फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः नरही समेत इन इलाकों में कोरोना ने दी दस्तक, मिले तीन नए मरीज

Sat, 09 May 2020 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में शुक्रवार को तीन इलाकों से कोरोना के तीन नए मरीज मिले। इनमें दो नए इलाकों नरही व फतेहगंज गल्ला मंडी के हैं। नरही में गर्भवती महिला तो फतेहगंज गल्ला मंडी में युवक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन


कैसरबाग सब्जी मंडी से भी एक संक्रमित मिला है। लखनऊ की किसी गर्भवती महिला के पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला सामने आया है। इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों का आंकड़ा 255 और मूल निवासियों की संख्या 173 हो गई है। 

कैसरबाग में तीन मई को तीन मरीज मिले थे, जिनमें दो सब्जी विक्रेता व एक जनरल स्टोर संचालक था। इसके बाद इनके परिजनों और संपर्क वालों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सामने आया कि जनरल स्टोर संचालक फतेहगंज गल्ला मंडी में जिस भूसामंडी निवासी युवक की दुकान से सामान लेता था, वह पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

नरही की गली सील

वहीं, दूसरा युवक कैसरबाग सब्जी मंडी का ही मूल निवासी है। इन दोनों के दस-दस परिजनों के सैंपल लिए गए हैं। तीसरी मरीज नरही की गर्भवती महिला ने विवेकानंद हॉस्पिटल में इलाज करवाया था।

लक्षण के बाद निजी लैब में कराई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को केजीएमयू व अन्य दोनों को राम सागर मिश्रा अस्पताल भेजा गया है। 

पॉश इलाके हजरतगंज में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को यहां के नरही इलाके में तुकैल अहमदनगर मार्ग पर रहने वाली गर्भवती महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गली को सील कर दिया।

हजरतगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि महिला के परिवार के सातों लोगों की जांच कराने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। एहतियातन आस-पास वालों की जांच भी करवाई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक महिला घर से बाहर सिर्फ  इलाज को विवेकानंद अस्पताल जाती थी। पता लगाया जा रहा है कि महिला में संक्रमण कहां से आया। इस इलाके में कई हॉस्टल भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें