फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन माह की गर्भवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 04 Jun 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूजा शाह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज की मूंगफली मंडी निवासी गर्भवती पूजा शाह (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके भाई ने पति, सास और देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पूजा मूल रूप से सीतापुर के चौधरी टोला की रहने वाली थीं। उनकी शादी तीन साल पहले फल विक्रेता शुभम शाह से हुई थी। पूजा के भाई विनोद के अनुसार, मंगलवार शाम उन्हें बहन के फंदा लगाने और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर मिली। सीतापुर से लखनऊ पहुंचने पर उन्हें पूजा की मौत का पता चला। उन्होंने शुभम और उसकी मां व भाई पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। विनोद ने बताया कि पूजा तीन माह की गर्भवती थीं और उनका डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें