फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट के आरोपियों से बरामद चेन।
विज्ञापन

विज्ञापन

गोसाईंगंज। महिला की चेन लूटने वाले तीन लुटेरों और लूट का सामान खरीदने वाले सराफ को गोसाईंगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है।

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक बदमाश सामान खरीदने के बहाने से निजामपुर गांव निवासी दुकानदार सिया रानी की सोने की चेन लूट ले गए थे। उनके बेटे अजय साहू ने लूट का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से शनिवार देर रात अनूपगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से लुटेरों मातन टोला निवासी दीपक श्रीवास्तव, बलिया खेड़ा के हर्षित यादव व शिवलर निवासी प्रांशु वर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ में तीनों ने बताया कि लूटी चेन कस्बा स्थित श्री कृष्ण ज्वैलर्स के मालिक शुभम गुप्ता को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने सराफ शुभम गुप्ता को भी गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली। पुलिस के बताया कि कुछ दिन पहले आशियाना पुलिस भी लूट के मामले में शुभम को पकड़कर ले गई थी, लेकिन ठोस सुबूत नहीं मिलने पर छोड़ दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुभम का भाई गोसाईंगंज नगर पंचायत में सभासद है। वहीं, प्रांशु पहले भी अमेठी कस्बे से मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उस वक्त वह नाबालिग था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें