यात्रियों को जल्द ही सस्ता व किफायती सफर करवाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन तीन और मेमू ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर पटरी पर उतारेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। महीने भर के अंदर ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी, इसकी आशा जताई जा रही है। रूट व टाइमिंग जल्द तय कर लिए जाएंगे। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था।