फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्सटॉर्शन गैंग: लड़की का इस्तेमाल कर युवक का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर 12.15 लाख ऐंठे

Thu, 03 Aug 2023 04:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

सेक्सटॉर्शन गैंग ने युवक को जाल में फंसाकर उससे  12.15 लाख रुपये ऐंठ लिए। गैंग ने युवक को फंसाने के लिए एक लड़की का इस्तेमाल किया और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के एक युवक को अश्लील वीडियो के बल पर ब्लैकमेल कर सेक्सटॉर्शन गैंग ने 12.15 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। मूलरूप से सिद्धार्थनगर निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर-ए में रहते हैं। उनके अनुसार कुछ दिन पहले उनके एफबी अकाउंट पर एक अनजान युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली।

विज्ञापन


इसके बाद चैटिंग के दौरान दोनों ने व्हाट्सएप नंबर शेयर किए। कुछ दिन पहले रात में युवती ने वीडियो कॉल की। सुनील ने जैसे ही कॉल रिसीव की युवती ने अपने सारे कपड़े उतार दिए। इस दौरान ब्लैकमेलर ने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार रुपये ऐंठ लिए। दो दिन बाद पीड़ित के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एसटीएफ में इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि तुम्हारा अश्लील वीडियो सामने आया है। ऐसे में तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - मसालों की बढ़ी कीमतों ने निकाली जायके की गर्मी, महंगाई की सर्वाधिक मार जीरा व काली मिर्च पर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुत्तों की नसबंदी के लिए 58 जिलों में खुलेंगे सेंटर, पेट्स सैलून भी खोला जाएगा, 15 करोड़ का है बजट
विज्ञापन


पीड़ित ने बचाव का रास्ता पूछा तो जालसाज ने एक यूट्यूबर का नंबर भेज संपर्क करने को कहा। संपर्क करने पर जालसाज ने वीडियो हटवाने के एवज में 2.55 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद फिर कथित इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि युवती को गिरफ्तार किया जाएगा। अगले दिन फोन आया कि दबिश के दौरान युवती ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी है। यदि परिवार को मैनेज नहीं किया तो मामला दर्ज करना होगा। जालसाज ने 12 लाख मैनेज के लिए मांगे। पीड़ित ने उधार लेकर 10.50 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद एक और कॉल आई।

इसमें खुद को सीबीआई से गोपाल मल्होत्रा बताते हुए शख्स ने कहा कि तुमने जिस महिला के खाते में रुपये भेजे थे, उसकी हत्या हो गई है। दो घंटे में गिरफ्तारी की बात कहते हुए उसने एक लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी पैसे की मांग नहीं रुकी तो पीड़ित ने परिवार वालों को आपबीती बताई। छानबीन पर पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके बाद पीड़ित ने कथित सीबीआई अफसर, एसटीएफ निरीक्षक व यूट्यूबर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें