फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में पुल हादसे की जांच तीन सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई, नपेंगे कई इंजीनियर और कर्मचारी

Sun, 02 Dec 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सहारनपुर पुल हादसे की फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर में पुल गिरने की घटना की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी में मुरादाबाद और मेरठ के पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंताओं के अलावा मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता-31 को रखा गया है। यह कमेटी सप्ताह भर में अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस घटना में जांच के बाद कई इंजीनियरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले मई में वाराणसी में भी फ्लाईओवर हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी।

सहारनपुर में 27 नवंबर को पुलखुमरान पर पुल गिरने से दो लोगों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश सरकार के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी को नोटिस भेजकर मामले की रिपोर्ट तलब की है। करीब 12 मीटर लंबा यह पुल एक नाले पर बनाया जा रहा था। आयोग ने पीडब्ल्यूडी और शासन से पूछा है कि पुल गिरने के पीछे क्या कारण और परिस्थितियां हैं। इसके लिए समुचित सुरक्षा उपाय क्यों नहीं अपनाए गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि पुलखुमरान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। पुल के लिए बनाया गया लोहे का जाल बिना किसी एहतियात के खड़ा कर दिया गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गईं। पीडब्ल्यूडी के एचओडी वीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए मेरठ के चीफ इंजीनियर राजपाल सिंह, मुरादाबाद के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता और हेड क्वार्टर के अधीक्षण अभियंता (ब्रिज) विनोद कुमार श्रीवास्तव की कमेटी बनाई गई है। जांच के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें