फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में लॉकडाउन के डर से बैंक से निकाले तीन लाख रुपये, स्कूटी से डिक्की से उड़ा ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के पीर बुखारा मोहल्ले में रहने वाले सैयद जाफर मेंहदी शिया पीजी कॉलेज के रिटायर्ड लेक्चरर हैं। मंगलवार को उन्होंने केनरा बैंक की चौक शाखा से तीन लाख रुपये निकाले थे। नकदी से भरा बैग अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में खुनखुन जी रोड पर एक जनरल स्टोर से कुछ सामान खरीदने के लिए वे रुके। उन्होंने डिक्की खोली तो नकदी भरा बैग गायब था।
विज्ञापन

सैयद जाफर ने चौक कोतवाली में सूचना दी। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने मौका मुआयना करने के साथ ही बैंक जाकर पूछताछ भी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही बैंक से लेकर जनरल स्टोर तक के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
बुजुर्ग सैयद जाफर मेंहदी ने बताया कि उन्हें रकम की कोई जरूरत नहीं थी। मगर कोरोना के बढ़ते मामले देख वह चिंतित थे कि कहीं एकाएक पैसे की जरूरत न पड़ जाए। इस वजह से वह बैंक से रकम निकालकर घर पर रखना चाहते थे। लॉकडाउन की आशंका से चिंतित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें