फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन किलोमीटर जाम...चुनौती है यहां से निकल पाना

विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां।
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई-लखनऊ नेशनल राज्य मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। दुबग्गा से काकोरी के बाजनगर तक करीब तीन किलोमीटर लंबे हिस्से में निर्माणाधीन हाईवे के कारण दिन-रात जाम की स्थिति बनी रहती है। रोजाना हजारों वाहन चालक और स्थानीय लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुबग्गा से बाजनगर तक फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़क के दोनों ओर मात्र पांच-पांच फीट चौड़ीकरण कर रहा है। निर्माण के चलते सड़क संकरी हो गई है, जिससे यातायात का दबाव संभालना मुश्किल हो गया है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। राहगीरों की परेशानी तब और बढ़ गई, जब बाजनगर के पास किसान पथ ओवरब्रिज पर बिना किसी पूर्व सूचना और स्पष्ट डायवर्जन बोर्ड लगाए ही बैरियर लगाकर यातायात को किसान पथ की सर्विस लेन की ओर मोड़ दिया गया। अचानक रास्ता बदले जाने से बाहरी जिलों से आने वाले वाहन चालक भटकते नजर आए। कई लोगों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी न होने के कारण लंबा चक्कर लगाना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जाम की वजह से स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरी पेशा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि लगातार लग रहे जाम से कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानिय लोगों ने सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि निर्माण को तेजी से पूरा कराया जाए, साथ ही स्पष्ट डायवर्जन प्लान, बोर्ड और यातायात पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि राहगीरों को जाम से राहत मिल सके।

जाम में फंसी गाड़ियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें