फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट के पास बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

Thu, 12 Sep 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा वीरपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में गोंडा के थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम हरिचंदपुर निवासी सूरज तिवारी (25) व अजीत तिवारी (23) घायल हो गए। यह दोनों कटरा बाजार आ रहे थे। वही दूसरी बाइक पर सवार कटरा थाना क्षेत्र के श्रीजोत निवासी अनिल यादव (22) कटरा से घर लौट रहा था। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से बाद में चिकित्सक ने हालत में सुधार न होता देख तीनों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें