लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रशासनिक और छात्र कल्याण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तीन अहम नियुक्तियां की गई हैं। कुलपति डाॅ. जेपी सैनी के निर्देश पर जारी आदेश के तहत भौतिकी विभाग के प्रो. आशीष अवस्थी को विश्वविद्यालय का चीफ प्रोवोस्ट और प्राणीशास्त्र विभाग की प्रो. अमिता कन्नाैजिया को स्टूडेंट्स वेलफेयर का डीन नियुक्त किया गया है। इकोनॉमिक्स विभाग के प्रो. विनोद कुमार सिंह को लविवि के इंटरनल क्वालिटी एश्योरैंस सेल का निदेशक नियुक्त किया गया है। यह आदेश रजिस्ट्रार डाॅ. भावना मिश्रा की ओर से जारी किया गया है। दोनों नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेंगी या अगले आदेश तक लागू होंगी।