लखनऊ। शहर में सोमवार से शुरू होने वाले रेसलिंग गोल्ड कप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में होने वाले आयोजन में देश के भर के दिग्गज पहलवान अपनी टीमों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। मंगलवार सुबह प्रतियोगिता का ड्रॉ निकाला जाएगा और शाम को मुकाबले शुरू होंगे। इस आयोजन में दो विदेशी पहलवान आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। पुरुष और महिला वर्ग में होने वाला आयोजन नॉकआउट आधार पर होने वाले आयोजन में मेजबान यूपी के अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के पहलवान भाग लेंगे। आयोजन सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह की याद में होने वाली इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं। इसमें काशी रेसलर्स, अवध वॉरियर्स, गोरक्षा स्टॉम, बृह्मवर्त लीजेंड्स, पश्चिम फाइटर्स, बृज मास्टर्स, बुंदेलखंड फोर्स, रुहेलखंड क्रशर्स के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।