लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ ने तीन अवैध वेंडरों को पकड़कर चालान किया। आरपीएफ को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी जनता एक्सप्रेस के यात्रियों को घटिया खाना बेचे जाने की शिकायत मिली थी। टीम ने जांच की तो तीन लोग खाने का सामान बेचते हुए मिले। इनके पास स्टेशन परिसर में खाद्य सामग्री बेचने का लाइसेंस नहीं मिला।