लखनऊ। एलडीए प्रवर्तन जोन एक की टीम ने बृहस्पतिवार को गोमती नगर में कार्रवाई करते हुए तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि रवि प्रताप सिंह व अन्य गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-1 में लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण करा रहे थे। इसी तरह हरीश बागरी विक्रांत खंड में 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। सुनील सिंह, सत्या जायसवाल व अन्य गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-6 में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण करा रहे थे। इन तीनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।