फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर छापेमारी में फंसे तीन आईएएस अफसरों पर गिरी गाज, हटाए गए

Fri, 02 Jun 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आयकर विभाग की जांच इकाई ने हाल ही में जिन तीन आईएएस अफसरों के ठिकानों पर छापामारी की थी, उन्हें मौजूदा पदों से हटा दिया गया है। उधर, परिवहन विभाग ने मेरठ की आरटीओ को हटाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


तीनों आईएएस अधिकारियों के 22 ठिकानों से मिले कैश, गहने, बेनामी निवेश एवं आय से अधिक संपत्ति की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को शासन को भेज दी गई।

आयकर महानिदेशक (जांच) की टीम ने 24 मई को लखनऊ में विशेष सचिव जेल सत्येंद्र कुमार सिंह के गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार एवं नोएडा, निदेशक स्वास्थ्य हृदय शंकर तिवारी के विभूति खंड स्थित आवास, बागपत व ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक विमल कुमार शर्मा के मैनपुरी, नोएडा और आरटीओ मेरठ ममता शर्मा के मेरठ स्थित आवास पर छापा मारा था।

25 मई तक चली कार्रवाई में हृदय शंकर तिवारी के घर से सर्वाधिक कैश जब्त किया गया था। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयनाथ वर्मा के मुताबिक तीनों आईएएस अफसरों के घरों से छापेमारी के दौरान बेनामी संपत्ति, निवेश एवं गहने मिलने की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्पत्ति के दस्तावेजों की होगी जांच

Demo pic
आयकर छापामारी में ये तीनों ही अफसर आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि अब शासन को इनकी संपत्ति के दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच कराने का फैसला करना है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को जांच के लिए पत्र
आयकर विभाग ने हृदय शंकर तिवारी व सत्येंद्र कुमार सिंह के लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आलीशान बंगले एवं फार्म हाउस तथा विमल कुमार शर्मा की नोएडा स्थित कोठी एवं बेनामी संपत्ति की कीमत की जांच करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज दिया है।

जब्त हुआ कैश
नाम--कैश
हृदय शंकर तिवारी--1.21 करोड़
सत्येंद्र कुमार सिंह--37.50 लाख

आरटीओ कर्मी--20 लाख
बागपत का स्टेनो--15 लाख
कुल--1 करोड़ 93 लाख 50 हजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें