फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नजीराबाद में तीन घंटे बिजली गुल, व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। अमीनाबाद के नजीराबाद में व्यापारियों को दो दिन से बिजली खूब झटका दे रही है। बीते शनिवार को व्यापारी दो घंटे तक अंधेरे में रहे। रविवार को बाजार खुलते ही सुबह 10:45 बजे बिजली गुल हो गई। तीन घंटे तक बिजली के न आने से नाराज व्यापारियों ने दुकानें व शोरूम बंद करके प्रदर्शन किया।



व्यापारी नेता सुरेश छबलानी ने बताया कि बाजार में बिजली कटने पर अमीनाबाद उपकेंद्र पर कॉल किया गया मगर कोई जवाब नहीं मिला। व्यापारी उपकेंद्र पहुंचे तो जानकारी दी गई आवश्यक कार्य के कारण एक घंटे के लिए बिजली बंद की गई है। प्रचंड गर्मी में जब दोपहर 1:30 बजे तक बिजली चालू नहीं हुई तो व्यापारी उग्र हो गए और अभियंताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र की तरफ बढ़े। इसी बीच दोपहर 1:45 बजे जानकारी मिली कि बिजली आ गई है।
विज्ञापन




व्यापारियों ने कहा कि अमीनाबाद में बदहाल बिजली व्यवस्था के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। उधर, जेई प्रखर सिंह ने दावा किया कि बिजली सुबह 11:20 बजे बंद हुई जो दोपहर 1 बजे चालू कर दी गई। बिजली बंद और चालू होने की यह सूचना ऑपरेटर सद्दाम ने उनको दी। सुरेश छबलानी ने मुख्य अभियंता से मांग की है कि ऑपरेटर ने बिजली बंद और चालू होने की गलत सूचना कैसे दी, इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन




पानी गांव को बिजली ने पिलाया पानी



इंदिरानगर सेक्टर-14 न्यू उपकेंद्र के पानी गांव सहित आसपास के इलाकों में बीते शनिवार आधी रात से लेकर भोर में चार बजे बिजली लोगों को खूब पानी पिलाया। परिवारों को छतों पर सोकर रात काटनी पड़ी। जेई जय प्रकाश ने बताया कि एक जगह केबल जलने और अन्य खामियों के कारण रात 12:45 बजे तक कुछ ही घरों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। दूसरी ओर उपभोक्ताओं ने दावा किया कि पूरे पानी गांव व आसपास के लोग बिजली की आवाजाही के कारण रात को सो नहीं सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें