सरोजनीनगर। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को सोने की तस्करी का मामला सामने आया। जेद्दा से आए तीन यात्री कस्टम अधिकारियों को चकमा देकर बाहर निकल गए थे। पुलिस ने इनमें से दो तस्करों को कार से भागते समय पकड़ लिया, जबकि तीसरा भाग गया।
सरोजनीनगर के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अजय पाल के अनुसार, उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा बुधवार रात शहीद पथ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने जेद्दा से सोना तस्करों के आने की सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंची और तलाश शुरू की। पुलिस को यूपी12सीई9643 नंबर की एक कार आती दिखी। पुलिस के रोकने पर चालक ने गाड़ी किनारे लगाई, तभी कुछ लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद सम्मून को पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी में पैंट की पिछली जेब से नीले रंग की दो कैप मिलीं। इनमें सोने का पेस्ट छिपाया गया था। मोहम्मद अब्दुल्ला के पास से 505.85 ग्राम और मोहम्मद सम्मून के पास से 504.82 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ। पुलिस ने सुनार की मदद से पेस्ट अलग कराया और जांच के नमूने तैयार किए। मोहम्मद अब्दुल्ला मुजफ्फरनगर के बागोवाली और मोहम्मद सम्मून खुड्डा गांव का निवासी है। भागे आरोपी का नाम अब्दुल है।
सोने का पेस्ट बरामद
आरोपियों की तलाशी में पैंट की पिछली जेब से नीले रंग की दो कैप मिलीं। इनमें सोने का पेस्ट छिपाया गया था। मोहम्मद अब्दुल्ला के पास से 505.85 ग्राम और मोहम्मद सम्मून के पास से 504.82 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ। पुलिस ने सुनार की मदद से पेस्ट अलग कराया और जांच के नमूने तैयार किए। पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर आरोपी अब्दुल की तलाश के साथ आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।