फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की वजह से तीन फ्लाइटें निरस्त, एक दर्जन लेट, यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा

Wed, 01 Jan 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोहरे के चलते मंगलवार को भी हवाई यातायात प्रभावित रहा। लखनऊ से दिल्ली एवं अहमदाबाद जाने वाली तीन फ्लाइटों को निरस्त कर दिया गया। जबकि लखनऊ-दिल्ली सहित अन्य महानगरों के बीच आवागमन करने वाली एक दर्जन भर फ्लाइटें लेट रहीं। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।   
विज्ञापन

 
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई। सुबह करीब 6:30 बजे राजधानी से दिल्ली जाने वाली व शाम करीब 4 बजे अहमदाबाद जाने वाली गोएयर की फ्लाइट और शाम 5:30 बजे दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट निरस्त कर दी गई।

उधर, दिल्ली से सुबह 4:30 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट करीब डेढ़ घंटा देरी से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। इस प्रकार हैदराबाद से सुबह 8:30 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे, रियाद से सुबह नौ बजे आने वाली फ्लाई नेक्स की फ्लाइट पांच घंटे, अपराह्न 3:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटा लेट हुई।
विज्ञापन

 

देरी से रवाना हुईं ये फ्लाइटें

शारजाह से सुबह 8:45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सवा घंटा लेट होकर लगभग सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। लखनऊ से सुबह 5 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब 2 घंटा देरी से 7 बजे यहां से रवाना हुई।

जबकि सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान 10:50 बजे व सुबह 10:55 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब सवा घंटा देरी से और अहमदाबाद जाने वाली गो एयर की उड़ान पूर्वाह्न 11:10 के बजाय दोपहर 12 बजे के बाद रवाना हो सकी।
विज्ञापन

जम्मू नहीं जा सकी फ्लाइट

प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू का मौसम अत्यधिक खराब होने के कारण चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे जम्मू होते हुए श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की उड़ान जम्मू नहीं जा सकी। इस उड़ान को काफी इंतजार के बाद सीधे श्रीनगर रवाना कर दिया गया। इसकी वजह से इस विमान से जम्मू जाने वाले यात्री यात्रा नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें