फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खामियां मिलने पर दवा की तीन फर्में सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अमीनाबाद की तीन फर्मों में छापा मारा। इससे दवा मार्केट में अफरातफरी मच गई। कई व्यापारी दुकान बंद करके भाग निकले। नकली दवा के शक में दो दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम ने तीनाें फर्मों को सील कर दिया है।
विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि जॉयडस हेल्थ केयर लिमिटेड के प्रतिनिधि ने कंपनी के नाम की नकली दवा के अवैध कारोबार की शिकायत की है। कंपनी के थ्रम्बोपोहब ऑनमेंट की भारी मात्रा में क्रय-विक्रय कुछ संदिग्ध फर्मों के जरिये किए जाने की शिकायत पर टीम ने छापा मारा। इसमें ड्रग इंस्पेक्टर नीलेश कुमार शर्मा व संदेश मौर्य शामिल हुए। जॉयडस कंपनी के प्रतिनिधि के साथ अमीनाबाद की तीना फर्मों में छापा मारा।

सहायक आयुक्त ने बताया कि अमीनाबाद के रीलिफ प्लाजा स्थित अमित मेडिकल एजेंसी में जांच के दौरान फर्म में किसी भी प्रकार की औषधियां का भंडारण नहीं मिला। औषधि थ्रम्बोपोहब ऑनमेंट के क्रय-विक्रय अभिलेख नहीं मिले। फ्रेंडस मेडिसिन मार्केट स्थित शिव शक्ति फार्मा में थ्रम्बोपोहब ऑनमेंट के क्रय-विक्रय के अभिलेख पाए गए। मौके पर औषधि थ्रम्बोपोहब ऑनमेंट के अतिरिक्त दो प्रकार की एलोपैथिक औषधियों का भंडारण मिला। दो संदिग्ध औषधियां के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन


यहीं की वेदिका फार्मा में जांच के दौरान फर्म पर किसी भी प्रकार की औषधियां का भंडारण नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी फर्मों पर मिली खामियों को लेकर औषधि विभाग ने फर्मों को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें