चौकी प्रभारी पूरा बाजार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डूबे लोगों के शव की तलाश की गई। लेकिन अंधेरा बढ़ने के साथ खोजने का कार्य बंद करना पड़ा। सुबह गोताखोरों को बुलाकर फिर से मृतकों की तलाश की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मृतक प्रतिदिन खेती करने और जानवरों के चारे की तलाश में सरजू नदी पार कर के जाते थे और चारा लेकर लौट आते थे। चारा लेकर लौट रही नाव गहरे पानी में डूब गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई।
इस घटना के सामने आते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। गांव के सैकड़ों लोग नदी की तरफ दौड़े और काफी प्रयास भी किया, लेकिन शव नहीं मिल पाया।