फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत

Wed, 09 Oct 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वीरेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई अलग-अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं चमरपुरवा निवासी एक व्यक्ति की सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव परिजन अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम अचरौरा गांव निवासी वीरेंद्र (25) सोमवार रात बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर सोनवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित ककंधू मोड़ पहुंचा। तभी पीछे से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से उसे हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के लक्षमनपुर निवासी मनीष शर्मा (32) सोमवार को थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी मुंसरीफ के घर की छत डालने गया था। जहां रात करीब 12 बजे छत की ढलाई करते समय पैर फिसलने से वह नीचे ईंट के ढेर पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई मोनू की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में पंजाब निवासी मड़वारी (55) काफी समय से मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चमर पुरवा में मकान बनाकर परिवार सहित रहता था। सोमवार रात वह घर से कहीं जा रहा था। जो अचानक मार्ग पर गिर गया। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने साथ चमर पुरवा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें