फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli Accident : खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार ऑल्टो कार, मां और दो बेटों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Sat, 16 Sep 2023 03:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के लालगंज कानपुर मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
रायबरेली में हुए हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में उन्नाव- लालगंज मुख्य मार्ग पर केसौली गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इससे कार सवार मां व बेटों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय हुई तेज आवाज से आसपास दहशत मच गई।

विज्ञापन


चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 व सेमरी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे हुए सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दो सगे भाइयों विनय प्रताप सिंह (22), अभय प्रताप सिंह (26) पुत्र गण शिवमंगल सिंह, मां कल्पना सिंह (48) पत्नी शिवमंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ में बड़ा हादसा; रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, मलबे में दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आयकर विभाग के छापों में बड़ा खुलासा : 800 करोड़ की टैक्स चोरी में फंसे आजम खां, फूट-फूटकर रोने लगे सपा नेता


गंभीर रूप से घायल गौरव सिंह (5) पुत्र अभय प्रताप सिंह व गरिमा सिंह (7) पुत्री अभय प्रताप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक सलोन थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव  के रहने वाले थे और अपनी आल्टो कार यूपी 32 डीएच 4912 से उन्नाव से वापस अपने घर आ  रहे थे। जैसे ही वह केसौली गांव के पास पहुंचे तभी वहां खड़े ट्रक यूपी 33 ए 9332 में उनकी कार पीछे से घुस गई।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि मृतक विनय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह तथा  कल्पना सिंह के शवों को लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल बहन गरिमा सिंह व भाई गौरव सिंह को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें