फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Wed, 14 Nov 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
दुर्घटना में कार तोड़कर शव बाहर निकाले गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बुधवार सुबह चंदापुर हवेलियां मोड़ के पास तेज रफ्तार कार एक ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार भाई-बहन समेत सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक अवधेश के भांजे आशुतोष ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अवधेश कुमार मिश्रा (38) पुत्र हरीराम मिश्रा निवासी थाना पूरा कलंदर अयोध्या अपने एक अन्य रिश्तेदार योगेन्द्र कुमार मिश्रा (60) निवासी चेतई पुरवा रामसनेही घाट बाराबंकी व योगेंद्र कुमार की बहन साधना शुक्ला पत्नी धर्मेंद्र शुक्ला (41) कार से साधना की ससुराल मदनापुर भान जा रहे थे। तभी हवेलिया के पास मोड़ पर कार एक ट्रक के पीछे से टकरा गई।

टक्कर होने पर जैसे ही कार घूमी कि गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार योगेंद्र मिश्रा, अवधेश मिश्रा व साधना शुक्ला तीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वजीरगंज, नबाबगंज पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार से मृतकों को निकाला।
विज्ञापन


घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर एसके रवि भी पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया दिया है। थानाध्यक्ष वजीरगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अवधेश मिश्रा के भांजे आशुतोष शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस घटना से साधना के माइका व ससुराल में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

तीन बच्चों से छिना मां का आंचल

मनकापुर ब्लाक क्षेत्र खजुरी मदनापुर भान गांव की रहने वाली साधना शुक्ला (42) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। साधना के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा यशवर्धन उर्फ मुकुल (22) एमबीबीएस की कोचिंग कर रहा है। बेटी देविका(18) बीएससी की छात्रा व छोटी बेटी मोनिका(16) बीएससी फस्ट ईयर में है। मृतका के पति धर्मेंद्र कुमार शुक्ला की झिलाही बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें