फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: नाले में गिरी बेकाबू कार, हादसे में फौजी समेत तीन की मौत

Sun, 12 Dec 2021 11:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

थाना रामपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कार बेकाबू होकर नाले में पलट गई। हादसे में एक फौजी समेत तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा इलाके में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में कार सवार फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। कार सवार लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटते हुए चौका नदी के नाले में जा गिरी। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


फौजी रंजीत (25) रामपुर मथुरा इलाके के भोगीपुर के निवासी थे। फौजी के छोटे भाई बलजीत की 4 दिसंबर को शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए घर आए थे। शुक्रवार की देर रात वह अपने बचपन के साथी क्षेत्र के सिरकुंडा निवासी सतीश वर्मा (26), रामपुर मथुरा इलाके के ही दुलमपुरवा मजरा मरौंचा निवासी रवी चौहान के साथ कार में सवार होकर घर से गोडैचा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।

जहां से घर लौटते समय बांसुरा स्थित पंच पीर मजार के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में चली गई। बताया जाता है कि चौका नदी से जुड़े इस नाले में कुछ दिन पूर्व आई बाढ़ के कारण काफी पानी था। कार नाले में गिरने के कुछ देर बाद सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणो ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी दी लेकिन तब तक कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को रामपुर मथुरा सीएचसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही तीनों लोगों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। एसओ रामपुर मथुरा जितेंद्र ओझा ने बताया कि हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ है। कार सवार फौजी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें