पानी की कमी अब जंगली जानवरों की जान पर बन आई है। गुरुवार को पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे तीन हिरनों की मौत हो गई। इनमें दो की मौत गोंडा और एक की बलरामपुर में हुई है।
गोंडा में गुरुवार सुबह टिकरी जंगल से भागकर आया एक हिरन रगड़गंज बाजार पहुंच गया। यहां हिरन को कुत्तों ने दौड़ा लिया और नोंचकर जख्मी कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरन एक दुकान में छिप गया। जहां दुकान के मालिक ने शटर गिराकर उसे बचाया। लेकिन इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।