फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन बीत गए, नहीं आई स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू भेजे गए स्वाइन फ्लू के नमूनों की रिपोर्ट तीन दिन बाद भी नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अभी तक संस्थान में जांच शुरू नहीं हुई है। रिपोर्ट में देरी से बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी तीन दिन से आइसोलेशन में हैं। बृहस्पतिवार को इनके नमूने जांच के लिए केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए थे।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी महिला की बीते दिनों स्वाइन फ्लू के इलाज के दौरान बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत के बाद इलाज करने वाले डॉक्टर-कर्मचारियों को मरीज के संक्रमित होने की जानकारी मिली। इस पर एहतियातन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।
अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में इनके नमूने जांच के लिए केजीएमयू भेजे। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट के बावजूद जांच में देरी से अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच हो रही है। रिपोर्ट न आने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सी कैटेगरी के मरीजों के ही भेजे जाएंगे नमूने
स्वाइन फ्लू के मद्देनजर बलरामपुर अस्पताल में फीवर क्लीनिक शुरू की गई है। वहीं, सिविल अस्पताल में मरीजों को तीन कैटेगरी में बांटकर इलाज की रणनीति बनाई गई है। केवल गंभीर लक्षण वाले मरीजों के नमूने जांच के लिए केजीएमयू या पीजीआई भेजे जा रहे हैं।
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका में आने वाले मरीजों को ए, बी और सी कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी सी के मरीजों को भर्ती कर टेमीफ्लू देने के साथ आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे। कैटेगरी बी के मरीजों में दवा देने के 24 घंटे बाद सुधार न होने पर आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। कैटेगरी ए के मरीजों को लक्षणों के आधार पर उपचार दिया जाएगा।
वहीं, बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए ओपीडी में अलग फीवर क्लीनिक बनाई गई है, जहां लक्षणों के आधार पर इलाज किया जा रहा है। नमूने एकत्र कर केजीएमयू भेजे जाएंगे और दो-तीन दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। अस्पताल में छह बेड का वार्ड भी बनाया गया है, जिसमें दो मरीज भर्ती हैं। दोनों की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें