फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिवसीय फूड एक्सपो कल से, मिलेगा फूड प्रोसेसिंग निवेश को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य में फूड प्रोसेसिंग निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजधानी में तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्सपो शुक्रवार से शुरू होगा।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से 18 जनवरी तक चलने वाला यह एक्सपो गोमतीनगर में 1090 स्थित एक लॉन में आयोजित होगा। इसके आयोजकों में इनवेस्ट यूपी और बागवानी व खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी शामिल है। बुधवार को आईआईए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मकसद नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं, कृषि और डेयरी उद्यमों, मशीनरी और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, पैकेजिंग, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदों व निवेशकों को एक छत के नीचे लाना है। साथ ही फूड प्रोसेसिंग वैल्यू चेन में निवेश, तकनीकी अपनाने, कौशल विकास, एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल और महासचिव दीपक बजाज ने बताया कि यह एक्सपो सरकार की हर जिले में एक हजार खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की घोषणा से भी जुड़ा है। इस दौरान एक्सपो अध्यक्ष चेतन भल्ला, सह-अध्यक्ष विकास खन्ना और संयोजक सूर्य प्रकाश हवेली समेत राजीव बंसल,आनंदी अग्रवाल,वैभव अग्रवाल,अदनान दानिश, ऋषि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें