फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के वीआईपी नंबर 0001 के तीन दावेदार, तीन दिन तक लगा सकेंगे ऊंची बोली

Fri, 22 Feb 2019 03:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय से जारी वाहन नंबर की नई सीरीज यूपी 32 केएम के वीआईपी नंबरों की ऊंची बोली लगाने वाले परिवहन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


कुल वीआईपी नंबर 346 में से 0001 नंबर को हासिल करने के लिए तीन दावेदार पंजीकरण कराकर मैदान में आ गये हैं। 24 फरवरी तक वीआईपी नंबर की ऊंची बोली लगाने के लिए पंजीकरण होगा। इसके बाद 25 से 27 फरवरी तक बोली लगाई जाएगी। 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, पंजीकरण कराने वाले दावेदार तीन दिन तक ऊंची बोली लगा सकेंगे। पिछली सीरीज के वीआईपी नंबर 0001 की नीलामी 56 हजार रुपये में हुई थी, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये है। वीआईपी नंबर 0001 के अलावा 0002, 2000, 6666, 0555, 1818, 2727, 4545, 7272  एवं 9191 नंबरों के  चाहने वाले बहुत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें