फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के अनाथालय से भागे तीन बच्चे, केस दर्ज

Tue, 11 Dec 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में अलीगंज के सेक्टर-आई स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से तीन बच्चे भाग निकले। इसकी खबर मिलते ही कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। मामले में अधीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने अलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। अनाथालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन बच्चे परिसर स्थित भोजन कक्ष के पीछे नल की तरफ जाते दिख रहे, लेकिन वहां से लौटते नहीं नजर आ रहे।

ऐसा लग रहा है कि तीनों नल के पाइप के सहारे छत पर चढ़े और पेड़ से मैदान में उतरकर भाग निकले। घटना के वक्त अनाथालय में सुरक्षाकर्मी मदारीलाल, मैट्रन, रसोइया और सह रसोइया थे। इनसे सूचना पाकर अधिकारी पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन बच्चों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक ने बताया कि अनाथालय में 24 लड़के-लड़कियां हैं। भागने वाले बच्चों की उम्र 14, 15 व 16 वर्ष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें