अंबेडकरनगर में जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बलदही गांव में गुरुवार हुए दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी प्रांजल (12) अपने साथ दीपांशु (9) तथा गौरव पाल (8) को साइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर निकला था। इसी दौरान साइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे स्थित कुएं में गिर गई।
तीनो बच्चे भी उसमें गिर गए। पानी मे डूबकर उनकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद देर रात कुएं में तीनों बच्चों का शव पाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही रात में सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी जयपुर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया अभी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।