सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकरनगर, जालौन और आजमगढ़ के तीन प्रत्याशी बदल दिए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि अंबेडकरनगर की आल्हापुर सीट से भीम प्रसाद सोनकर के स्थान पर चंद्रशेखर कनौजिया को प्रत्याशी बनाया गया है। जालौन की उरई सीट से महेंद्र कठेरिया की जगह दयाशंकर वर्मा और आजमगढ़ की सगड़ी सीट से अभय नरायण पटेल के स्थान पर जयराम पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है।