लखनऊ। कैसरबाग इलाके में झूला झूलने के विवाद में एक युवक व दो किशोरों ने मिलकर तीन भाइयों पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया। हमले में घायल तीनों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल युवकों के भाई ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मछली माहौल जंबूर खाना निवासी नासिर अली ने बताया कि शुक्रवार को घर के बाहर झूला झूलने के लिए फैजी और दो किशोरों से उनके भाइयों अमन, अफजल और फहद का विवाद हो गया। आरोपियों ने अफजल के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन और अफजल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनके सिर फट गए। तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा का कहना है खतरनाक हथियार का प्रयोग कर चोट पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।