फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक पर चाकू से हमले में तीन भाई गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमले में तीन भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
नगराम। निगोहां के गांव लालपुर निवासी मुकेश सिंह पर बुधवार को चाकू से हमला करने वाले गोसाईंखेड़ा निवासी तीन भाइयों अतुल गिरि, आशीष गिरि व अखिलेश गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मुकेश सिंह बुधवार शाम साथी शिवम के साथ भगवानपुर मोड़ के सामने दुकान पर कबाब रोल खाने गया हुआ था। भुगतान को लेकर दुकानदार तीन भाइयों से विवाद हो गया। दुकानदार ने चाकू से हमला कर दिया। मुकेश के गले पर गंभीर चोटें आई। उनको ट्राॅमा में भर्ती कराया गया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। एसओ अनुज चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार सुबह उनके गांव के पास पकड़ा गया। मुकेश मुंबई में नौकरी करता है और कुछ दिन पहले छुट्टी पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें