शैलेंद्र प्रताप की तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन
लखनऊ। कैफी आजमी एकेडमी में शनिवार को सेवानिवृत्त आईपीएस शैलेंद्र प्रताप सिंह की तीन पुस्तकों ''सपनों की उड़ान'', ''सीमाओं के उस पार'' और ''दूर देशों की खुशबू'' का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल एलुमनी एसोसिएशन की ओर से किया गया। विमोचन के बाद शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गांव की चर्चा करते हुए सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के कई प्रसंगों की चर्चा की।