लखनऊ। इंदिरानगर निवासी नितिन गुप्ता ने वर्ष 2016 में अपने दोस्त लल्लू के साथ साझे में बिल्डर शराफत अली से गाजीपुर, सेक्टर आठ स्थित एआर अपार्टमेंट में 43.75 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था। बिल्डर ने वर्ष 2019 में अधूरे काम कराने के लिए ठेकेदार बृजेश जायसवाल से मुलाकात कराई। नितिन ने बृजेश को फ्लैट की चाबी और कई बार में 2,90,399 रुपये दिए। लंबे समय बाद जब नितिन वहां गए तो पता चला कि 1500 स्क्वायर फीट के थ्री बीएचके फ्लैट को पार्टीशन कर ठेकेदार ने टू बीएचके और वन बीएचके के दो फ्लैट कर दिए। अपना फ्लैट थ्री बीएचके से टू बीएचके होने पर नितिन ने गाजीपुर थाने में शराफत अली, बृजेश जायसवाल और सोमेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।