लखनऊ में 21 फिल्म की शूटिंग में सिने स्टार धर्मेंद्र।
लखनऊ। भाई धरमेंदर आए हैं अपने लखनऊ में। कहां..., अरे वो देखो, जहां भीड़ लगी है। दिखे..., नहीं दिखे..., अरे भीड़ बहुत है, थोड़ा आगे चलो दिखेंगे जरूर...। अरे वह देखो कुछ दिखे...धरमेंदर...। बृहस्पतिवार को लालबाग के नॉवेल्टी सिनेमा के आसपास दोपहर में कुछ इसी तरह की वार्ता हवा में गूंज रही थी। मौका था फिल्म 21 की शूटिंग का और मौजूद थे अपने जमाने के लोकप्रिय सिने स्टार धर्मेंद्र। उनकी एक झलक पाने को लोगों की बेताबी सिर चढ़कर बोली।
बृहस्पतिवार को लालबाग के नॉवेल्टी सिनेमा के सामने फिल्म 21 की शूटिंग के दौरान लोगों का जमावड़ा दिखा। 87 साल के धर्मेंद्र को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह था। इस दौरान ट्रैफिक से सड़कें जूझती रहीं और आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ी। फिर भी अपने चहेते अभिनेता को देखने के लिए लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोगों ने बताया कि वह तीन-चार घंटे से धर्मेंद्र की एक झलक पाने को इंतजार कर रहे हैं। एसके जैन ने बताया कि वह लगभग तीन घंटे से खड़े हैं लेकिन उन्हें धर्मेंद्र का दीदार नहीं हुआ है। कहा कि वह उनकी एक झलक के लिए कई घंटे का और इंतजार कर सकते हैं। वहीं संजय सिंह ने बताया कि यह स्कूली बच्चों के छूटने का समय है। अभिभावक अलग परेशान हैं, बच्चे भी परेशान हैं। इस दौरान प्रशासन को चाहिए कि वह सबसे पहले यातायात की व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाए। इसके बाद ही शूटिंग की अनुमति दे। वहीं